प्रशिक्षण में बताई जा रही बातों को आत्म-सात करें – आयुक्त नगरीय प्रशासन

भोपाल

प्रशिक्षण में बताई जा रही बातों को आत्म-सात करें। आपको फील्ड में काम करने में जो कठिनाई आ रही हों, उनके बारे में यहाँ चर्चा करें। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव ने यह बात नगरीय निकायों के आधिकारियों के "जी.आई.एस. तकनीक का उपयोग" विषय पर प्रशिक्षण में कही। प्रशिक्षण में 27 प्रतिभागियों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में ए.आई.आई.एल.एस.जी. के सलाहकार न.ब. लोहानी और आई.पी.ई. ग्लोबल के प्रबंधक राकेश गुजराल ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *