प्रेमी ने किसी और से की शादी तो गुस्साई महिला ने बनाया मर्डर का प्लान, ऐन वक्त पर मंसूबों पर फिरा पानी

ग्रेटर नोएडा

गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन से प्रेमी की हत्या करवाने जौनपुर जा रही प्रेमिका को बीटा-2 पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के समीप से मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार किया है। महिला ने प्रेमी की हत्या करवाने के लिए चार लाख रुपये में दो सुपारी किलर तैयार किए थे। वह जीरो प्वाइंट पर सुपारी किलर के पहुंचने का इंतजार कर रही थी लेकिन सुपारी किलर पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

बीटा दो कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में महिला प्रमिला परिवार के साथ रहती है। करीब 10 साल पहले महिला की मुलाकात उसके घर पर बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आने वाले जौनपुर के रहने वाले अंकुर नाम के टीचर से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेमी से शादी करने के लिए महिला ने अपने पति से भी झगड़ा कर लिया।

प्रेमी महिला को शादी का झांसा देता रहा। अब प्रेमी ने किसी दूसरी महिला से विवाह कर लिया है। इसके चलते महिला ने प्रेमी की हत्या करने की साजिश रची। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रहने वाले भाड़े के दो शूटर कोशिंद्र और भोला से चार लाख रुपये में प्रेमी की हत्या करवाने की बात की थी। वह मंगलवार को दोनों सुपारी किलर को लेकर जौनपुर प्रेमी की हत्या करवाने के लिए जाने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *