अनीमिया अल्पता जागरूकता सप्ताह 2 दिसम्बर तक मनाया जायेगा
मुरैना
एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 2 दिसम्बर 2021 तक अनीमिया अल्पता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। देश में एनीमिया गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो विशेष कर महिलाओ और बच्चों में है। आयरन की कमी से कई बच्चों में कमजोरी, रतोंधी की समस्या, शारीरिक विकास में रूकावट आदि हो सकता है। शासन द्वारा सभी स्कूलों, आंगनवाडी केंद्रों में आयरन कि पूर्ति के लिए आयरन फोलिक एसिड की गोली, गुलाबी व नीली गोली साप्ताहिक रूप से छात्रों को दी जाती है। शिशुओ को आईएफए सिरप दिया जाता है।
