प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ-केयर इन्फ्रा-स्ट्रक्चर मिशन

भोपाल

 

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रा-स्ट्रक्चर मिशन में प्रदेश को 2472 करोड़ 87 लाख रुपये के कार्यों की स्वीकृति मिली है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी मंगलवार को मंत्रालय में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत इन्फ्रा-स्ट्रक्चर मिशन के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रा-स्ट्रक्चर मिशन और 15वें वित्त आयोग से स्वास्थ्य प्लान 2021-22 की ग्रांट पर विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि इन्फ्रा-स्ट्रक्चर से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और सशक्तिकरण होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी की चुनौती और भविष्य में किसी भी प्रकार की बीमारी की चुनौती का सामना करने के लिये प्रदेश आत्म-निर्भर बनेगा। बैठक में डायरेक्टर एनएचएम डॉ. पंकज शुक्ला, डायरेक्टर फायनेंस संजय श्रीवास्तव, सिविल कंसल्टेंट संजय नेमा और कार्यक्रम प्रबंधक अमित जैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *