आश्रम के छात्रों से कराया खेत में काम, प्रभारी अधीक्षक लिंगा राम मरकाम निलंबित
दंतेवाड़ा
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दंतेवाड़ा द्बारा लिंगा राम मरकाम, सहायक शिक्षक एवं प्रभारी अधीक्षक, बालक आश्रम, पोटाली संचालित पालनार विकास खण्ड कुआकोण्डा द्वारा बालक आश्रम शाला में अध्ययनरत छात्रों से निजी खेत में श्रम कार्य लिये जाने संबंधी प्रमाण में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने तथा अधीक्षकीय कार्य में लापरवाही व स्वैच्छाचारिता बरता जाना पाए जाने पर पोटाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में लिंगा राम मरकाम का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, कटेकल्याण निर्धारित किया जाता है। इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
श्री मरकाम के निलंबित किए जाने के कारण तात्कालीक व्यवस्था की दृष्टि से आगामी आदेश पर्यन्त तक रविन्द्र सोरी, अधीक्षक, बालक आश्रम, फुलपाढ़ विकास खण्ड कुआकोण्डा को सौंपे गये दायित्वों के साथ-साथ बालक आश्रम, पोटाली के अधीक्षकीय दायित्वों का निर्वहन किए जाने हेतु आदेशित किया गया है।
