CBI की बड़ी कार्रवाई- सृजन घोटाला मामले में अपर्णा, राजरानी और जसीमा गिरफ्तार, भागलपुर की ‘मौसी’ से थे संबंध

पटना
सीबीआई ने सृजन घोटाला मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई है। आरोपी अपर्णा वर्मा, राजरानी वर्मा और जसीमा खातून को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपितों को भागलपुर कोर्ट लाया गया है। तीनों के खिलाफ हाल ही में सीबीआई कोर्ट पटना से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। सीबीआई ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की है। तीनों आरोपित सृजन महिला विकास सहयोग समिति लि. सबौर की प्रबंधकारिणी सदस्य थीं।

मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों महिला आरोपियों के संबंध घोटाले की मास्‍टरमाइंड भागलपुर की मौसी मनोरमा देवी से भी थे। तीनों के घर पर सीबीआई ने अगस्‍त महीने में भी दस्‍तक दी थी लेकिन तब तीनों पीछे के दरवाजे से फरार हो गई थीं। सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर रात सीबीआई टीम ने एक बार फिर तीनों के घर पर दबिश दी और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुुुुुुताबिक सीबीआई ने अलग-अलग स्‍थानों पर तीनों से पूछताछ भी की।

सीबीआई को उम्‍मीद है कि गिरफ्तार की गईं तीनों महिलाओं से उन्‍हें सृजन घोटाले के मामले में अह्म जानकारी मिल सकती है। सीबीआई ने  आरसी 6(ए)/ से जुड़ा मामला 2018 में दर्ज किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 11 फरवरी 2021 को संज्ञान लिया। अदालत ने अलग-अलग सुनवाई के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ समन और जमानतीय वारंट जारी किए, लेकिन कोर्ट समन के बाद भी मामले के आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *