ओमीक्रोन के खतरे के बीच जिले में तैयारी नदारद, चरम पर लापरवाही

सासाराम
कोरोना वायरस के नए वैरियंट के खतरे बीच जिला में लापरवाही चरम पर है। हर स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। सरकारी दफ्तरों से लेकर प्राइवेट संस्थानों में भी कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी की जा रही है। मास्क का प्रयोग लोग भूल गए हैं।

बाजार, बैंक, अस्पताल के अलावा कई सार्वजनिक जगहों पर कोरोना गाइड लाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रोन ने शासन की चिंता बढ़ा दी है। लेकिन, कोरोना से निपटने के लिए जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था नदारद है।कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से लगा है। कोरोना टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जिला में करीब 75 फीसदी लोगों को टीका लगाया जा चुका है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए विभाग घर-घर अभियान चला रहा है। लेकिन, कोरोना की रफ्तार थमने के साथ ही लोग कोरोना के गाइड लाइन का पालन करना भूल गए हैं। सरकारी दफ्तरों में भी बिना मास्क के लोग काम कर रहे हैं।

कहते हैं अधिकारी

प्रभारी सीएस डॉ. केएन तिवारी ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना जांच भी ज्यादा से ज्यादा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *