मंडल कारा में बंद कैदियों में फाइलेरिया

धनबाद
मंडल कारा में बंद 2 कैदी फाइलेरिया से संक्रमित मिले हैं। संक्रमित कैदी को स्वास्थ्य विभाग के जिला मलेरिया विभाग की ओर से दवा देना शुरू किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज हो रहा है। इन दोनों कैदियों को मंडल कारा में आने से पहले ही फाइलेरिया की शिकायत थी। फाइलेरिया विभाग की ओर से जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को फाइलेरिया की दवाएं दी जा रही है। इस वर्ष फरवरी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई थी। इसमें धनबाद जिला को भी जोड़ा गया है।

जिले में जल्द शुरू की जाएगी नाइट ब्लड सर्वे
जिले में चल फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बृहद पैमाने पर नाइट ब्लड सर्वे शुरू की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने बताया कि फाइलेरिया के मरीज को बेहतर सैंपल के लिए रात में रक्त के नमूने लेना सही होता है। फाइलेरिया के बारे में सटीक जानकारी मिल पाती है। इसके लिए जल्द टीम तैयार की जा रही है। यह की अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर रात में लोगों के ब्लड सैंपल एकत्रित करेंगे। इसके बाद इसकी जांच की जाएगी।

फाइलेरिया मरीजों में हो रहा है इजाफा
फाइलेरिया मरीजों में तेजी से जिले में इजाफा हो रहा है। बाघमारा क्षेत्र में 30 से ज्यादा मरीज मिले हैं। फिलहाल जिले में दो प्रकार के फैलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। एक मरीज हाथी पांव और दूसरा मरीज हाइड्रोसील के मिल रहे हैं। हाइड्रोसील के मरीजों की पहचान करके जरूरत पड़ने पर उनका ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही इन सभी चिन्हित किए गए मरीजों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *