दिल्ली सरकार कोवीड -19 ओमिक्रोण वैरिएंट से लड़ाई के लिए तैयार

नई दिल्ली
नए कोविड वेरिएंट ओमिक्रोन से निपटने के मुद्दे पर सोमवार को एलजी अनिल बैजल के नेतृत्व में डीडीएम (DDMA) की अहम बैठक हुई। मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया बैठक में नए वेरिएंट(ओमीक्रोन) को लेकर चर्चा हुई है। अभी तक इससे संबंधित जो भी जानकारी मिली है, उससे डीडीएमए को अवगत कराया है। अगर किसी कारण से मामलों में बढ़ोतरी होती है तो हम उसके लिए तैयार हैं। कोई कमी नहीं होगी। मीटिंग में ओमिक्रोन वेरिएंट की वर्तमान स्थिति और प्रवृत्ति का विश्लेषण, रोकथाम के उपाय, स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी समेत अन्य स्थितियों की समीक्षा की भी गई। मीटिंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया समेत संबंधित विभागों के सभी बड़े अधिकारी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *