टीईटी पेपर आउट कराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रयागराज
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश के उप रजिस्ट्रार कार्यालय सचिव प्रेम शंकर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है । पुलिस ने ठगी, साजिश रचना और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक 28 नवंबर की सुबह होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के प्रश्न पत्र परीक्षा अवधि से पूर्व लीक होने की जानकारी मिली। एसटीएफ ने उच्चाधिकारियों को बताया कि पेपर लीक हो चुका है। व्हाट्सएप पर भी पेपर वायरल होने की बात सामने आई। इसी कारण उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की दोनों पालियों की परीक्षा को निरस्त कर दी गई। पुलिस की जांच में पता चलेगा कि किसने पेपर लीक किया था। प्रयागराज में किसकी मदद से टीईटी पेपर पहुंचा या। प्रश्न पत्र को किसने सॉल्व किया गया। प्रयागराज एसटीएफ ने नकल और सॉल्वर गैंग का खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पकड़े गए आरोपियों में शंकरगढ़ का एक सहायक शिक्षक भी शामिल है जिसके मोबाइल में टीईटी का सॉल्व पेपर मिला था।
