‘अंतिम’ में अपने रोल को लेकर डरे हुए थे सलमान खान

बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान और आयुष बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद सलमान खान एक बार फिर मीडिया से बात करते हुए अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं।

सलमान ने हमारे सहयोगी से बात करते हुए कहा कि वह 'अंतिम' में एक पुलिस अधिकारी का रोल करते हुए काफी नर्वस थे। सलमान का कहना है कि उन्होंने पहले जो पुलिसवाले के किरदार निभाए थे वे काफी अलग थे और 'अंतिम' का किरदार बिल्कुल अलग था। यह किरदार काफी छोटा मगर काफी दमदार है।

अपने इस किरदार के बारे में सलमान ने कहा, 'मुझे अपने मन में पता था कि मुझे इस किरदार में कैसे काम करना है। मैं इसे बिल्कुल वैसा निभाना चाहता था जैसा कि यह मुझे बताया गया था। महेश के मन में भी इस किरदार को लेकर अपनी सोच थी। लेकिन जब मैंने इसे निभाना शुरू किया तो मुझे बहुत डर लगा कि यार मैं कर नहीं रहा हूं। जब मैंने आयुष को अपना किरदार निभाते देखा तो मुझे विश्वास आया कि मैं भी अपना किरदार निभा सकता हूं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *