मर्डर, चोरी, डकैती और सस्पेंस से भरा होगा ये हफ्ता

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स और जी 5 पर वेब सीरीज और मूवीज की भरमार होने वाली है। हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली दमदार फिल्मों और वेब सीरिज की खास लिस्ट। आइए एक नजर डालते हैं इस खास लिस्ट पर और जानते हैं कौन सी फिल्म और वेब सीरीज किस दिन रिलीज होगी।

मनी हाइस्ट
3 दिसंबर- नेटफ्लिक्स
'मनी हाइस्ट' एक स्पेनिश वेब सीरीज है। जिसका आखिरी सीजन नेटफ्लिक्स पर 3 दिसंबर से स्ट्रीम होगा। उसुर्ला कोरबेरो, अल्वारो मोर्टे, इत्जिÞयर इटुनो, पेड्रो अलोंसो, मिगुएल हेरान, जैमे लोरेंटे, एस्तेर एसेबो इसमें नजर आएंगे। इस सीजन में प्रोफेसर को जान का खतरा भी है, ऐसे में ये डकैती कैसे कामयाब होगी, इसे देखने का हर फैन को इंतजार है। इस वेब सीरीज को लेकर दर्शक कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हैं।  

इनसाइड एज सीजन 3
3 दिसंबर से दुनियाभर के प्राइम मेंबर्स इनसाइड एज सीजन 3 के सभी 10 एपिसोड को स्ट्रीम कर सकते हैं। क्रिकेट की पॉलिटिक्स, ग्लैमर, पैसा को लेकर शायद ही इससे बेहतर कोई और शो देखने को मिले। क्रिकेट की तिकड़मों को उजागर करती इस सीरीज को देश की शुरूआती वेब सीरीज में भी गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *