दिल्ली: नाबालिग बेटी से सौतेले पिता ने किया बलात्कार

नई दिल्ली
चिराग दिल्ली इलाके में सौतेले पिता द्वारा कथित तौर पर नाबालिग बेटी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को यह शिकायत दर्ज की गई। शिकायत के अनुसार, नाबालिग उत्तराखंड के देहरादून में एक संस्थान में रहती थी, जहां गरीब परिवार के बच्चों की देखरेख की जाती है। पुलिस ने बताया कि वह छुट्टियों में दिल्ली आई थी। उसकी मां और सौतेले पिता चिराग दिल्ली में किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि उसके यहां रहने के दौरान सौतेले पिता ने उससे कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *