नगरीय निकाय उप चुनाव: महापौर होगी चुनाव प्रभारी

राजनांदगांव
नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर में उपचुनाव 20 दिसंबर को मतदान होना हैं। इस संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 नवंबर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्षद दल, वार्ड के बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष तथा समस्त कांग्रेसजन शामिल हुए। पार्टी के समस्त वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से महापौर हेमा देशमुख को वार्ड 17 का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।

तत्पश्चात चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से धनेश पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर हेमा देशमुख, विवेक वासनिक, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, प्रेमचंद बाफना, रमेश डाकलिया, प्रदेश महासचिव थानेश्वर पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत अवस्थी, महेन्द्र शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, कमलजीत सिंह पिन्टू, हरिनारायण धकेता, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, विकास त्रिपाठी, राजू खान, सविता ठाकुर, झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, जयनारायण सिंह, मामराज अग्रवाल, एजाजूर रहमान, अनिता बख्सेरिया, गेमू कुंजाम, खैरूनिशा, शरद खंडेलवाल, अशोक फडनवीस, भरत सोनी, मुस्तफा जोया, मोहसिन कुरैशी, सूरज शर्मा, नरेश साहू, मनीष गौतम, प्रज्ञा गुप्ता, चंद्रकला देवांगन, केशव पटेल, पार्षद दल संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू, दुलारी साहू, महेश साहू, मनीष साहू, अरविंद वर्मा, पूर्णिमा नागदेवे, ऋषि शास्त्री, अब्बास खान, मनीष सिमनकर, सुनीता सिन्हा, आरबी मिश्रा, भोला यादव, पिंकू खान, अब्दुल कादिर, मयंक सोनी, सचिन चौरसिया, सुरेन्द्र गजभिए, आशीष रामटेके, विकास गजभिए, अतुल शर्मा, सुरेन्द्र देवांगन, रीना पटेल, मुजीब अहमद, विष्णु सिन्हा, प्रशांत भालाधरे, अमित जंघेल, दीनू साहू, मो. इब्राहिम, दयावान देवांगन, शबाना नसरीन, गोलू नायक, शेख अनीस, संगीता साहू, अजय सिंह बंटी, मोहम्मद शकुर, भूपेन्द्र भोर, मजहर, मंजूषा मुंडेल, संजय साहू रहीम मेमन, संतोष वर्मा, अकबर साहू, निशांक खान, महेश कुमार सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमित चंद्रवंशी व आभार प्रदर्शन दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *