बीएल संतोष और वीडी शर्मा ने सीएम के साथ सुनी मन की बात, बीएल संतोष की भाजपा प्रवक्ताओं को सलाह
भोपाल
भाजपा के राष्टÑीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा के प्रवक्ताओं को सलाह दी है कि वे विषय पर अपनी पकड़ रखे, उसके विशेषज्ञ बने। तभी वे अपनी बात मीडिया में बेहतर तरीके से रख सकेंगे। यह बात आज उन्होंने मीडिया, सोशल मीडिया सेल की बैठक में कही।
बीएल संतोष ने आज मोर्चा-प्रकोष्ठ के लोगों से बातचीत करने के लिए भोपाल आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने आज पहली बैठक मीडिया सेल और सोशल मीडिया की ली। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के चुनिंदा पदाधिकारी शामिल थे। बैठक में बीएल संतोष ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रवक्तओं को भी एक्टिव रहना चाहिए। उन्हें नई-नई भाषाएं सीखना चाहिए। अपनी बात बेहतर वे रख सके इसके लिए जरुरी है कि वे विषय के विशेषज्ञ बने। उन्होंने सभी प्रवक्ताओं से उनके काम-काज के संबंध में भी पूछा साथ ही उनके सुझाव भी लिए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।
इसके बाद बीएल संतोष और वीडी शर्मा शाहपुरा पहुंचे। जहां पर दोनों पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। इसी दौरान तीनों नेताओं के बीच संगठन को लेकर आपस में बातचीत भी हुई।
