पति संग दिल्ली टीम को चीयर करने स्टेडियम पहुंचीं सनी लियोनी

नई दिल्ली
यूएई में इस समय टी10 लीग क्रिकेट लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है। शनिवार को टूर्नामेंट के 21वें मैच में दिल्ली बुल्स टीम का सामना डेक्कन ग्लेडिएटर्स से हुआ। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 94 रन का स्कोर बनाया, जिसे ग्लेडिएटर्स की टीम ने केवल 6.1 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी टीम दिल्ली को चीयर करती नजर आईं। दिल्ली टीम की कप्तानी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो कर रहे हैं। सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस टी-10 लीग की टीम दिल्ली बुल्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। वह अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए सनी लियोनी मुंबई से दुबई पहुंची हैं।

हालांकि मैच में सनी लियोनी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने स्टेडियम में बैठकर टीम का हौसलाअफजाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने हॉट अंदाज, क्यूट स्माइल और जोरदार डांस से हर किसी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस सनी लियोनी इससे पहले, गुरुवार को हुए मैच के दौरान भी स्टेडियम पहुंची थी, जिसमें टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद शनिवार को हुए मैच में भी सनी लियोनी स्टेडियम पहुंची, हालांकि इस मैच में टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *