मुख्यमंत्री चौहान ने गुलमोहर और खिरनी के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में गुलमोहर और खिरनी के पौधे लगाये। पौध-रोपण में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा तथा खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान ने पेसिफिक ब्लू सोसायटी होशंगाबाद रोड भोपाल के महेंद्र चौरे, राकेश तिवारी तथा कमलेश माहेश्वरी के साथ भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान पर्यावरण-संरक्षण की गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और पर्यावरण-संरक्षण तथा स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों के साथ पौध-रोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इस कड़ी में आज पेसिफिक ब्लू सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया। यह सोसायटी पूरी तरह से ग्रीन और क्लीन सोसाइटी है। सोसाइटी ने पिछले 5 वर्षों में अपने परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर अथक प्रयास किए हैं। वर्तमान में परिसर में एक सौ से ज्यादा प्रजातियों के एक हजार से अधिक पेड़-पौधे लहलहा रहे हैं।

सोसाइटी में गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की यूनिट, औषधीय फलदार पौधों का छोटा सा मियावाकी जंगल, नक्षत्र वाटिका, तुलसी वन और सुगंधित फूल वाले पौधे लगाए गए हैं। स्वच्छता के लिए सोसाइटी में हर फ्लोर पर विशेष डस्टबिन रखे गए हैं। हर घर से कचरे को अलग-अलग करके डालने के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए हैं। पेसिफिक ब्लू के कचरा निस्तारण और हरियाली को देखने केन्द्र सरकार की विशेष टीम भी आ चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *