जीत फाउण्डेशन द्वारा अबुझमाड़ के सोनपुर में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम

नारायणपुर
सामाजिक संस्था जीत फाउण्डेशन द्वारा शुक्रवार को अबुझमाड़ के ग्राम सोनपुर में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नक्सल प्रभावित परिवारों के लगभग 70 बच्चे और 110 महिलाओं सहित लगभग 250 लोग शामिल हुए। जीत फाउण्डेशन द्वारा कम्बल, सॉल, साडि?ां, स्वेटर सहित जरूरत की सामग्रियां लोगों को वितरित की गई वहीं बच्चों को खेल सामग्री, कॉपी-किताब, पेन सहित अन्य उपहार दी गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संगीता शुक्ला ने महिलाओं को अपने और परिवार के स्वास्थ के प्रति जागरूक रहनेके लिये प्रेरित किया। डॉ. शुक्ला ने महिलाओं को स्व-सहायता समूह बनाकर आर्थिक आजादी की ओर अग्रसर होने का अनुरोध किया। उन्होने महिलाओं से कहा कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिये शासन से आर्थिक सहायता भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होने बच्चों का शैक्षणिक मार्गदर्शन करते हुए बेहतर भविष्य के शिक्षा पर जोर देते उन्हें आवश्यक सुझाव भी दी। डॉ. शुक्ला बच्चों और महिलाओं के साथ खेल खेली और नृत्य भी की। जागरूकता कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को सुपोषित आहार के साथ भोजन कराया गया। बच्चों को बिस्किट और चॉकलेट भी दिये गये। कार्यक्रम के दौरान सरपंच और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *