पेट की सभी समस्याओं से निपटने के लिए खाएं दही-किशमिश

कब्ज एक आम समस्या है, जिससे कई लोग ग्रसित होते हैं। लेकिन इसके बारे में खुलकर बात करने से या इलाज करवाने से कतराते है। हेल्थकेयर फर्म एबॉट 2018 के गट हेल्थ सर्वे के अनुसार, 22 प्रतिशत वयस्क भारतीय Constipation और पाचन संबंधी परेशानी से पीड़ित हैं और 13 प्रतिशत लोगों को गंभीर कब्ज की शिकायत है। इसलिए, डॉक्टर्स स्वस्थ जीवन के लिए पेट के स्वास्थ्य की अतिरिक्त देखभाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन हर चीज के लिए एलोपैथिक दवाइयां लेना भी तो ठीक नहीं है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, पेट की सभी समस्याओं से निपटने के लिए एक आसान उपाय…

यह सिंपल किशमिश दही एक 'दादी मां का नुस्का' है, जो न केवल आपके पेट की सभी परेशानियों को दूर करने में मदद करती है, बल्कि एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक भी है। दही-किशमिश स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

किशमिश वाला दही बनाने के लिए एक कटोरी गर्म दूध लें और इसमें 4-5 काली किशमिश (Raisin) डालें। अब दही जमाने के लिए उसमें जामन के लिए थोड़ा दही या छाछ मिलाकर इसे ढक्कन से ढककर 8-12 घंटे के लिए अलग रख दें। जब ऊपर की परत मोटी लगने लगे तो दही खाने के लिए तैयार है।

इसे दोपहर के खाने के साथ या सुबह नाश्ते के साथ लिया जा सकता है। आप इसे दोपहर के भोजन के बाद लगभग 3-4 बजे भी खा सकते हैं। इससे आपको लंच के बाद वाली मंचिंग से भी छुटकारा मिल जाएगा। बस याद रखें कि इसे कभी रात में ना खाएं।

दही एक प्रोबायोटिक के रूप में कार्य करता है और किशमिश एक प्रीबायोटिक के रूप में जानी जाती है। दही और किशमिश एक साथ खराब बैक्टीरिया को बेअसर करने में मदद करते है और अच्छे बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देते हैं।
 
कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए आपको रोजना दही-किशमिश का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप नियमित किशमिश खाते हैं तो आपको पाचनतंत्र से जुड़ी सभी परेशानियों से आराम मिलता है।

दही और किशमिश स्वस्थ हड्डियों और जोड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। दही कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने, ब्लड प्रेशर को कम करने और वजन घटाने में भी मददगार है।

पुरुषों को दही-किशमिश का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि दही से पुरुषों में सीमेन क्वालिटी को इम्प्रूव करने में मदद मिलती है। वहीं, किशमिश टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स की श्रेणी में गिनी जाती है, यह एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों की सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *