योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट का किया उद्घाटन

गोंडा
यूपी चुनाव 2022 से पहले सरकार लगातार यूपी वासियों को सौगात देने में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने 143 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने गोंडा के थॉमसन इंटर कॉलेज में 1014 करोड़ रुपए की लागत से 143 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में मां पाटेश्वरी मंदिर तुलसीपुर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनका शनिवार को गोंडा दौरे का कार्यक्रम भी था। जहां पहुंचकर गोंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े एथेनॉट प्लांट (Athenot plant) का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां की मैजापुर चीनी मिल में 26 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले डिस्टलरी प्लांट की आधारशिला रखी। यह प्लांट मई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

यहां पर गन्ने के जूस ब्रोकन राइस से एथेनॉल बनेगा। इससे 60 हजार किसानों को फायदा मिलने के साथ ही 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। मैजापुर शुगर मिल में 350 केएल की क्षमता के डिस्टलरी प्लांट की स्थापना पर 455.87 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्लांट की किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। ईंधन उत्पादन में ये प्लांट मील का पत्थर साबित होगा। यहां की मैजापुर चीनी मिल प्रांगण में 60 से ज्यादा स्टाल लगे हैं। सीएम विभिन्न योजना के तहत तैयार हो रहे उत्पाद के स्टाल का भी निरीक्षण करेंगे। एथेनाल प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मीडिया व यहां पर मौजूद जनता को संबोधित भी करेंगे।

गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीब एक महीने के अंतराल पर यह दूसरा दौरा है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ 27 अक्टूबर को गोंडा आए थे। उस समय उन्होंने यहां पर करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *