केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट: दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वेरिएंट भारत के लिए बन सकता है खतरा

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट मिलने के बाद से सभी देश अलर्ट हो गए हैं। दक्षिण अफ्रिका में मिले कोविड-19 के नए वेरिएंट से लगभग 100 से अधिक देशों के लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 के इस नए वेरिएंट का नाम है- B.1.1.529 इस वेरिएंट के सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका की सरकार निजी लेबोरेट्रीज के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर ये जांचने में लग गई है कि ये वेरिएंट कितना संक्रामक और खतरनाक है। दक्षिण अफ्रिका के इस नए वेरिएंट को देखते हुए भारत की सरकार भी अलर्ट पर है। भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को इस वेरिएंट के बारे में जानकारी दी है और पत्र लिख कहा है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन कोरोना जांच की जाए।
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार (26 नवंबर) को तीन देशों से आने वाले यात्रियों का कड़ाई से कोरोना वायरस जांच करने के आदेश दिए हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच को गंभीरता से लिया जाए। अगर किसी में भी कोविड-19 के लक्षण दिखे तो उन्हें फौरन क्वाराटाइन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *