गन्ना किसानों को एक और मौका, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भरना होगा घोषणा पत्र

मेरठ
गन्ना विभाग ने किसानों को ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने का एक और मौका दिया है। अ​ब किसान 30 नवंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। यह अंतिम मौका दिया गया है।

गन्ना विभाग के अनुसार आनलाइन घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी। अब इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ़ दुष्यंत कुमार के अनुसार यह निर्णय किसानों के इस समय खरीफ फसलों की कटाई में व्यस्त रहने और त्योहारों के दृष्टिगत लिया गया है। बताया कि यदि इस अंतिम तिथि तक भी किसानों ने अपना घोषणा पत्र नहीं भरा तो उनका गन्ना सट्टा संचालित नहीं हो सकेगा। वहीं अंतिम तिथि तक घोषणा पत्र न भरने वाले किसानों को सामान्य बढ़ोतरी, उपज बढ़ोतरी और अतिरिक्त सट्टा आदि की सुविधा नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *