यंग-लैथम की शानदार बल्लेबाजी,कीवी टीम ने बिना विकेट खोए बनाए 129 रन

 कानपुर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 129 रन है। विल यंग 75 और टॉम लैथम 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा रविंद्र जडेजा ने 50, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 35, रविचंद्रन अश्विन ने 38 और चेतेश्चर पुजारा ने 26 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *