हार्दिक पांड्या और क्रुणाल को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस! अब नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे दोनों भाई

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आठ पुरानी फ्रेंचाइजी 30 नवंबर को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा करेगी। लगभग सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बना ली है, लेकिन फिलहाल यह लिस्ट आउट नहीं हुई है। इस बीच, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या अब आईपीएल के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे बल्कि किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अब हार्दिक और क्रुणाल को रिटेन नहीं करेगी। पांड्या ब्रदर्स ने गेंद और बल्ले से मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताए हैं, लेकिन अब इस फ्रेंचाइजी से इनका रास्ता अलग होने वाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद से खेलते नजर आ सकते हैं। दोनों भाई अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के संपर्क में हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन कर सकती है। उनके अलावा रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में ईशान किशन का नाम भी शामिल है। गुजराती कनेक्शन होने और राज्य में उनके ज्यादा फैन्स होने को देखते हुए अहमदाबाद टीम मैनेजमेंट उन्हें 2022 में अपनी टीम के साथ जोड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *