प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहुंचेंगी प्रयागराज, मिलेंगी गोहरी गांव के पीड़ित परिवार से

प्रयागराज
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज (26 नवंबर) को प्रयागराज पहुंचेंगी। यहां वो करीब तीन बजे के पहुंचेंगी और सोरांव विधानसभा के गोहरी गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलेंगी और उनका दुख बांटेंगी।

क्या है पूरा मामला
वारदात प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव की है। पुलिस के मुताबिक, मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना 17 और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ हमलावर घर में घुस आए और चारों पर धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतार दिया।

गांव के दबंग पर हत्या का शक

सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों के शव खून से लथपथ पड़े थे। एक ही परिवार के चार सदस्यों की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाकर छानबीन की गई। एसपी गंगापार के साथ एसएसपी ने परिजनों से पूछताछ की। भाई कृष्ण चंद्र ने गांव के दबंग ठाकुर परिवार पर हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *