गैर संकार्य विभाग के कार्मिक कर्म शिरोमणि पुरूस्कार से सम्मानित

भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा ऐसे कार्मिक जो कार्यस्थल में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन का पालन करने में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते है, इन्हें प्रेरित करने और पहचान देने के लिए प्रतिमाह कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

इसी के तहत  इस्पात भवन के सभागार में कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगणक एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग के कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एस के दुबे के द्वारा विभाग के कार्मिक आर राजेश, डाटा प्रोसेसिंग सहायक, जितेन्द्र कुमार, डाटा प्रोसेसिंग कन्ट्रोलर एवं विश्वजित सरकार, डाटा प्रोसेसिंग कन्ट्रोलर, सामग्री प्रबंधन के भण्डार विभाग से सुरेश कुमार पाण्डे, वरिष्ठ भण्डार पाल (डिस्पोजल स्टोर्स), के यादेषवर राव, कनि भण्डार पाल, (डिस्पोजल स्टोर्स) एवं पुना राम कनि भण्डार पाल, (डिस्पोजल स्टोर्स), नगर सेवा विभाग से अंकुश कुमार देवांगन, कनि स्वास्थ निरीक्षक, (पीएचडी), मन्नुलाल गोंड, तकनीशियन (टीईईडी) एवं ओम प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ तकनीशियन (टीईईडी) तथा कार्मिक विभाग से मोहम्मद अनिस नजिर, अनुभाग अधिकारी, (कार्मिक-सीओ एवं सीसीडी) एवं तन्मय दत्ता, कनि स्टॉफ सहायक (कार्मिक-एचआरआईएस) को शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार योजना में पुरस्कृत कार्मिकों को सम्मान स्वरूप उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह, कार्मिक की पत्नी के लिए प्रशंसा पत्र, मिठाई पैकेट प्रदान किया जाता है तथा साथ ही पुरस्कार विजेताओं की तस्वीर संबंधित विभाग के नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *