पहले दिन भारत ने बनाए 258 रन,अय्यर, शुभमन और जडेजा के नाम रहा पहला दिन

कानपुर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहले दिन की खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 50 रन और श्रेयस अय्यर 75 रन बनाकर नाबाद हैं। काइन जेमीसन ने न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक 3 विकेट लिए हैं।

भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मयंक अग्रवाल को शुरुआत में खोने के बाद शुभमन गिल (52 रन) ने अर्धशतक बनाकर भारतीय पारी को संभाला. हालांकि, दूसरे सत्र में गिल, पुजारा और रहाणे के विकेट भारत ने गंवा दिए. 145 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद जडेजा और अय्यर ने नाबाद 113 रनों की साझेदारी कर भारतीय पारी संभाल ली.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *