भंडारण एवं सुरक्षा व्यय के लिए समितियों को 1 करोड़ 74 हजार की राशि प्रदाय

रायपुर
कलेक्टर सौरभ कुमार ने धान खरीदी की तयौरी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर के पहल पर खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु रायपुर जिले में समितियों को भंडारण एवं सुरक्षा के लिए 1 करोड़ 74 हजार रुपए की अग्रिम राशि प्रदान की गई है।

जिला सहकारी बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. के जोशी ने बताया कि रायपुर जिला के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर 50,37,143 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसके आधार पर इस वर्ष 2021-22 हेतु समर्थन मूल्य धान खरीदी के लिए प्रारंभिक तैयारी (भंडारण एवं सुरक्षा व्यय) हेतु प्रति क्विंटल 2 रुपए के मान से राशि 1 करोड़ 74 हजार रुपए बैंक को प्राप्त हुआ है। यह राशि गत् 17 नवंबर को जिले के 126 समितियों के खाते में आॅनलाईन जमा कर दी गई है। उन्होनें बताया कि धान खरीदी की तैयारी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *