संस्कृति विभाग के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा
भोपाल
संस्कृति विभाग ने वर्ष 2019 और 2020 के लिए राष्ट्रीय कबीर सम्मान, कालिदास सम्मान, अशोक कुमार सम्मान, लता मंगेशकर सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, इकबाल सम्मान, शरद जोशी सम्मान, नानाजी देशमुख सम्मान, कुमार गंधर्व सम्मान और अन्य शिखर सम्मानों की घोषणा की है।
पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने सम्मानित साहित्यकार, लेखक, संस्था और कलाकारों का हार्दिक अभिनंदन किया है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन साहित्य, संस्कृति, सिनेमा, सामाजिक समरसता, सद्भाव आदि बहुआयामी क्षेत्रों में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता और बहुउल्लेखीय योगदान को सम्मानित करने के लिए देश में प्रतिष्ठित है। वर्तमान में संस्कृति विभाग द्वारा बहुआयामी विधाओं के क्षेत्र में 23 राष्ट्रीय और 9 राज्य सम्मान प्रदान किए जाते हैं।
वर्ष 2019 और 2020 के लिए घोषित सम्मान
|
क्र. |
सम्मान का नाम |
सम्मान राशि |
वर्ष |
अनुशंसित संस्था/साहित्यकार/लेखक/कलाकार |
|
राष्ट्रीय कबीर सम्मान |
3 लाख |
2019-2020 |
डॉ. बिनय राजाराम, भोपाल श्री मनोज श्रीवास्तव, भोपाल |
|
कालिदास सम्मान (शास्त्रीय संगीत) |
2 लाख |
2019-2020 |
पं. अभय नारायण मलिक, नोएडा पं. भजन सोपोरी, दिल्ली |
|
कालिदास सम्मान (शास्त्रीय नृत्य) |
2 लाख |
2019-2020 |
सुश्री सुनयना हजारीलाल, मुंबई सुश्री शांता-वी.पी. धनंजयन, चेन्नई |
|
कालिदास सम्मान (रूपंकर कलाएँ) |
2 लाख |
2019-2020 |
श्री परमजीत सिंह, दिल्ली श्री ध्रुव मिस्त्री, बड़ौदा |
|
कालिदास सम्मान (रंगकर्म) |
2 लाख |
2019-2020 |
डॉ. अनिल रस्तोगी, लखनऊ श्री वामन केन्द्रे, मुम्बई |
|
मैथिलीशरण गुप्त सम्मान |
2 लाख |
2019-2020 |
डॉ. शिवकुमार तिवारी, जबलपुर डॉ. सच्चिदानन्द जोशी, नई दिल्ली |
|
किशोर कुमार सम्मान |
2 लाख |
2019-2020 |
श्री अशोक मिश्रा, मुम्बई श्री अमिताभ भट्टाचार्य, मुम्बई |
|
लता मंगेशकर सम्मान |
2 लाख |
2019-2020 |
श्री शैलेन्द्र सिंह, मुम्बई श्री आनंद-मिलिंद, मुम्बई |
|
इकबाल सम्मान |
2 लाख |
2019-2020 |
सुश्री ज़किया मसहदी, पटना प्रो. अली अहमद फातमी, इलाहाबाद |
|
शरद जोशी सम्मान |
2 लाख |
2019-2020 |
श्री कैलाश मण्डलेकर, हरदा श्री विजय मनोहर तिवारी, भोपाल |
|
नानाजी देशमुख सम्मान |
2 लाख |
2019-2020 |
नर्मदा, खरगौन गौमुखी सेवा धाम, कोरबा |
|
कुमार गंधर्व सम्मान |
1.25 लाख |
2019-2020 |
सुश्री मीता पण्डित, दिल्ली सुचिस्मिता-देबोप्रिया, ठाणे |
|
शिखर सम्मान (हिंदी साहित्य) |
1 लाख |
2019-2020 |
श्री शैवाल सत्यार्थी, ग्वालियर श्री हरी जोशी, भोपाल |
|
शिखर सम्मान (उर्दू साहित्य) |
1 लाख |
2019-2020 |
श्री नईम कौसर, भोपाल श्री देवी शरण, भोपाल |
|
शिखर सम्मान (संस्कृत साहित्य) |
1 लाख |
2019-2020 |
प्रो. रामेश्वर प्रसार गुप्त, दतिया प्रो. रहसबिहारी द्विवेदी, जबलपुर |
|
शिखर सम्मान (रूपंकर कलाएँ) |
1 लाख |
2019-2020 |
श्री देवीलाल पाटीदार, भोपाल श्री मनीष पुष्कले, दिल्ली/भोपाल |
|
शिखर सम्मान (नाटक) |
1 लाख |
2019-2020 |
सुश्री वैशाली गुप्ता, भोपाल श्री के.जी. त्रिवेदी, भोपाल |
|
शिखर सम्मान (नृत्य) |
1 लाख |
2019-2020 |
श्री चन्द्रमाधव बारीक, भोपाल श्रीमती अल्पना वाजपेयी, भोपाल |
|
शिखर सम्मान (संगीत) |
1 लाख |
2019-2020 |
पं. प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर, ग्वालियर पं. सज्जनलाल ब्रम्हभट्ट, भोपाल |
|
शिखर सम्मान (जनजातीय एवं लोक कलाएँ) |
1 लाख |
2019-2020 |
श्रीमती अग्नेश केरकेट्टा, भोपाल श्रीमती पूर्णिमा चतुर्वेदी, भोपाल |
|
शिखर सम्मान (दुर्लभ वाद्य वादन) |
1 लाख |
2019-2020 |
श्री बाबूलाल भोला, सागर डॉ. वर्षा अग्रवाल, इंदौर |
