IND vs NZ 1st Test: भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, श्रेयस अय्यर को मिला टेस्ट में डेब्यू का मौका

कानपुर
टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ कर रही है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में अजिंक्य राहणे भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर इस मैच से भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में कर रहे हैं। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा है। डब्ल्यूटीसी प्वाइंटस टेबल में भारत पहले नंबर पर है। न्यूजीलैंड इस चैंपियनशिप की मौजूदा विजेता है और उसने इसी साल साउथम्पटन में खेले गए फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। न्यूजीलैंड ने पिछले 33 साल में भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *