मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. कैलाश जोशी की पुण्य-तिथि पर नमन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की पुण्यतिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

स्व. जोशी वर्ष 1977-78 में इमरजेंसी के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। जोशी 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। जोशी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

स्व. जोशी ने वर्ष 1980 से 84 तक भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। जोशी वर्ष 1972 से 1977 तक नेता प्रतिपक्ष भी रहे। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जोशी का 90 वर्ष की उम्र में 24 नवम्बर, 2019 को देहावसान हुआ।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया "मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे अग्रज, श्रद्धेय स्व. जोशी की पुण्य-तिथि पर मैं उनके चरणों पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ। उनके जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र, प्रदेश और समाज के उत्थान के लिए समर्पित था।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *