लालू यादव लंबे समय बाद पहुंचे पार्टी ऑफिस, 11 फीट ऊंची और 6 टन भारी लालटेन का किया उद्घाटन

पटना
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बुधवार को पार्टी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने 11 फीट ऊंची और 6 टन भारी लालटेन का उद्घाटन किया। लालू यादव के आगमन को लेकर समर्थकों में कमाल का जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मद्देनजर पार्टी कार्यालय को सजाया गया था। कार्यालय में 11 फीट ऊंची संगमरमर के पत्थर से बनी लालटेन का निर्माण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव व प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह की देखरेख में हुआ है। इस लालटेन का निर्माण पार्टी कार्यालय में उसी स्थान पर किया गया है, जहां वर्षों से झंडोत्तोलन होता आया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का कहना है कि यह हमारे लिए विशेष अवसर है। बता दें कि इस लालटेन को राजस्थान में गुलाबी पत्थर से तैयार किया गया है। इसकी लौ चौबीस घंटे जलती रहेगी। लालू चारा घोटाले में पेशी के लिए सोमवार को राजधानी पटना पहुंचे थे। इससे पहले आज सुबह राजद सुप्रीमो पटना की सड़क पर खुद चलाते हुए नजर आए। 74 की उम्र में उन्हें ड्राइव करता देख कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। उन्होंने खुद इसका वीडियो ट्वीट किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया। इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो हैं। आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे।'

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *