लालू के लालटेन पर नीतीश के मंत्री ने किया प्रहार

मुजफ्फरपुर
राष्ट्रीय जनता दल आज पटना में एक बड़ा सियासी ड्रामा कर रहा है। पार्टी कार्यालय में संगमरमर पत्थर से बनाई गई 11 फीट ऊंचाई वाली एक लालटेन स्थापित की गई है। पार्टी के सुप्रीमो और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज इस लालटेन को जलाकर उद्घाटन करेंगे। इस बीच नीतीश कुमार के एक मंत्री ने पत्थर का लालटेन लगाए जाने पर तीखा वार किया है। नीतीशसरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमाखान ने लालू के लालटेन पर तीर से हमला किया है। मुजफ्फरपुर में मंत्री जमा खान ने कहा के लालू प्रसाद यादव चाहे जितना बड़ा लालटेन लगा ले, जदयू का तीर चल चुका है और उस लालटेन को फोड़कर दम लेगा। लालटेन पत्थर का हो या लोहे का, इससे कोई फर्क नही पड़ता है। लालटेन राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिन्ह है वही तीर जनता दल यूनाइटेड का चुनाव चिन्ह है।

बताते चलें कि राष्ट्रीय जनता दल के पटना स्थित प्रधान कार्यालय में 11 फीट ऊंची एक लालटेन का निर्माण कराया गया है जो संगमरमर से बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की देखरेख में इसका निर्माण हुआ है। यह लालटेन छह टन भारी है जिसे क्रेन से उठाया जा सकता है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज इस लालटेन रोशनी डालकर इसका उद्घाटन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *