जम्मू-कश्मीर में अब सेनाओं को होगी आसानी, 25 हाईवे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे नितिन गडकरी

नई दिल्ली
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को जम्मू में 11,721 करोड़ रुपये के निवेश से कुल 257 किलोमीटर लंबी 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच हर मौसम में संपर्क प्रदान करेंगी। मंत्रालय ने कहा कि ये क्षेत्र की कृषि, औद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के साथ-साथ रक्षा बलों की तेज आवाजाही के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।

इसने आगे कहा कि परियोजनाएं विभिन्न जिला मुख्यालयों की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों को जोड़ेगी और रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेंगी। मंत्रालय ने कहा, "परियोजनाओं में कुछ खंडों का पुनर्वास और उन्नयन, पुल और सुरंग का निर्माण और ब्लैक स्पॉट का सुधार शामिल होगा।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *