आपदा को अवसर बनाकर काम कर रही केन्द्र की मोदी सरकार: शर्मा

राजनांदगांव
सात साल पहले जुमलेबाजी कर केन्द्र की सत्ता में आयी भाजपा सरकार लोगों का जीना बेहाल कर दिया है और कोरोना जैसी महामारी काल में भी आपदा को अवसर बनाकर काम कर रही केन्द्र की सरकार। देश के दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा, लोगों के खाते में 15 लाख रूपए देने का वादा व काला धन वापस लाने का वादा कर भूल गयी ये केन्द्र की मोदी सरकार और अब लगातार पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम बढ़ाकर लोगों का जीना दुश्वार कर दिया मोदी सरकार। ये बाते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने कही।

वार्ड क्रमांक 5 चिखली शीतला माता मंदिर प्रांगण से जन-जागरण पदयात्रा को वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा  द्वारा कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने वार्डवासी मुकेश साहू, हितेन्द्र यादव से पेट्रोल, डीजल, गैस व आवश्यक सामानों में बढ़ती महंगाई के संबंध में चर्चा की। वहीं प्रदेश की भूपेश सरकार की लोकहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वार्डवासियों ने राज्य सरकार की सराहना की और कहा कि राज्य की भूपेश सरकार गरीब, मजदूरों, किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रही है और अभी वर्तमान में बिजली बिल में शुल्क की कमी कि है जिस पर राज्य सरकार धन्यवाद दिया।

जन-जागरण पदयात्रा चिखली वार्ड का भ्रमण करते हुए स्टेशन पारा वार्ड क्रमांक 11, 12 व 13 गौरीनगर वार्ड का भ्रमण कर पदयात्रा का समापन हुआ। पदयात्रा में कांग्रेसजनों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे और पेट्रोल-डीजल, गैस के दामों में राहत देने की मांग करते रहे साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से आम जनमानस को केन्द्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के संबंध में जानकारी देते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *