विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर से शुरू होगा

भोपाल
 मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर से प्रारंभ होगा। पांच दिवसीय इस सत्र में सरकार मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूरक (अनुमान बजट) प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही भू-राजस्व संहिता में संशोधन विधेयक, मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम में संशोधन सहित अन्य विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे।

विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 20 से 24 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रस्तुत होने वाले द्वितीय अनुपूरक बजट की तैयारियों को वित्त विभाग ने अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। इसमें निर्माण सहित अन्य विभागों के लिए आवश्यक राशि का प्रविधान किया जाएगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश के स्थान पर संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेगा। इस अध्यादेश के माध्यम से सरकार ने वर्ष 2019-20 में कमल नाथ सरकार के समय हुए पंचायतों के परिसीमन को निरस्त कर दिया है। आरक्षण व्यवस्था भी पहले की तरह रहेगी। वहीं, वाणिज्यक कर विभाग पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट टैक्स में कमी करने संबंधी संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *