विधायक रामेश्वर का दफ्तर दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए तैयार

   भोपाल

    भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का दफ्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए तैयार है. यहां खास साज-सज्जा देखने को मिली. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाएंगे, और वहां पर रामधुन करेंगे. रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह कांग्रेस नेताओं के घुटने तोड़ने की बात कर रहे हैं. इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने रामधुन की बात कही थी.

इसके बाद  विधायक रामेश्वर शर्मा ने उनका स्वागत करने की बात कही और यह इसी के लिए दफ्तर तैयार किया गया है. दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आने की व्यवस्था को लेकर बीजेपी विधायक ने अपने पूरे कार्यालय परिसर में भगवा रंग के झंडे, श्रीराम स्वागत द्वार और 1000 से अधिक लोगों के बैठकर रामधुन करने की व्यवस्था की है.

प्रसाद में मिलेगा हलवा पूरी
सभी राम भक्तों के लिए प्रसाद के तौर पर पूरी सब्जी और हलवा भी दिया जाएगा, ताकि जो रामभक्त कार्यालय में आएं भगवान श्री राम का स्मरण करें, तो उनका प्रसाद जरूर लेकर जाएं. आज 11:30 बजे के करीब दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य नेता बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के कार्यालय पहुंचेंगे.

दरअसल, रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था जिसमे वह कांग्रेस नेताओं के घुटने तोड़ने की बात कह रहे हैं. इसी वीडियो के वायरल होने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह 24 नवंबर को रामेश्वर शर्मा के घर पहुंचेंगे और वहां एक घंटे तक रामधुन का पाठ करेंगे. दिग्विजय सिंह ने चुनौती दी थी कि देखता हूं कौन मेरे घुटने तोड़ता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *