मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में करंज एवं गुलमोहर का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में सार्थक संस्था के इम्तियाज अली और विष्णु प्रसाद के साथ करंज और गुलमोहर का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में समाज की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री चौहान प्रतिदिन सामाजिक- स्वयंसेवी संस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों के साथ पौध-रोपण करते हैं।

सार्थक संस्था कचरा बीनने के साथ प्लास्टिक प्रबंधन का कार्य करती है। संस्था 2004 से स्वच्छता के क्षेत्र में नगर निगम भोपाल के साथ विशेष सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है। संस्था को 14 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

संस्था की ओर से मुख्यमंत्री चौहान को मिट्टी की बनी पानी की बोतल और गुटकों के पाउच और प्लास्टिक की पन्नी को रिसाइकल कर बनाई गई प्लेट पर निर्मित घड़ी भी भेंट की गई। मुख्यमंत्री चौहान ने आज करंज और गुलमोहर का पौधा रोपा। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

आज लगाए गए गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *