अब स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो रोज लगेगा जुर्माना, नगर निगम ने सोशल मीडिया पर दी कार्रवाई की जानकारी

गुरुग्राम

गुरुग्राम में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक न करने पर संबंधित कंपनी पर नगर निगम की तरफ से रोजाना 50 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। निगम के पास स्ट्रीट लाइट खराब होने की 50 से 60 शिकायत रोज पहुंच रही हैं। लोगों की शिकायत का तय समय पर समाधान न होने पर निगम ने कंपनी पर जुर्माना लगाने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, ही 75 हजार में से करीब 1300 लाइट खराब पड़ी हैं।

शाम होते ही लगने लगता है डर : शहर में शाम होते ही निकलने पर सुनसान माहौल हो जाता है क्योंकि शहर के कई मुख्य मार्गों के साथ ही आवासीय क्षेत्र में भी स्ट्रीट लाइट बंद रहती हैं। शहर की स्ट्रीट लाइट में शिकायतों की शुरुआत जनवरी 2020 से हुई, तभी कंपनी पर पहली बार बड़ा जुर्माना लगाया गया। इसके बाद भी कंपनी का कामकाज सुधरने की वजह बिगड़ता ही चला गया, तभी से लगातार कंपनी का काम मानकों के विपरीत चल रहा है। एक दिन लाइट बंद रहने पर कंपनी पर जुर्माना लगता है। कंपनी हर बार अपना बिल नगर निगम को सौंपती है और निगम जुर्माने की राशि काटकर कंपनी को भुगतान कर देता है, लेकिन इस बीच शहर की सड़कों, कॉलोनियों, सेक्टरों, पार्कों में छाए अंधेरे को दूर करने का कोई इंतजाम नहीं निकला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *