कानपुर में सिविक कार को बनाया लैंबोर्गिनी, सेल्फी लेने लगी ऐसी होड़ कि जाम हो गई रोड

कानपुर
पांच करोड़ की आने वाली लैंबोर्गिनी को देखने के लिए भीड़ लग गई। सैल्फी लेने के लिए ऐसी होड़ मची कि सड़क जाम हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार जब्त कर ली है। जांच में पता चला कि यह होंडी सिविक को मॉडिफाई कर बनाई गई है, जोकि गैरकानूनी है। ड्राइवर से पूछताछ के बाद कार थाने में खड़ी करवा ली गई और कार मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर निवासी नितिन गुप्ता की है। पुलिस नितिन को पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि महीनों तक इस गाड़ी के माडिफिकेशन का काम हुआ है। इसमें कितने रुपए खर्च हुए ये गाड़ी मालिक नितिन गुप्ता के बयान के बाद ही पता चल पाएगा। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि अक्टूबर में ये गाड़ी मॉडिफाई हुई थी। कानपुर गाड़ी में काम करवाने के लिए आया था। कार मैकेनिक ईशान के गैराज के बाहर ही गाड़ी पार्क की गई थी। कार के साथ फोटो खिंचवाने वालों की इस कदर भीड़ लगी कि रास्ता ही जाम होने लगा।

मॉडीफिकेशन गैर कानूनी
ऑटो एक्सपर्ट विक्रम बत्रा के मुताबिक आरटीओ में रजिस्टर्ड गाड़ी को पूरी तरह मॉडिफाई कराना गैरकानूनी है। लैंबोर्गिनी कंपनी की इंडिया में सबसे कम कीमत की कार साढ़े 5 करोड़ रुपये की आती है। हालांकि पुलिस गाड़ी को लेकर पता लगा रही है कि आखिर गाड़ी चोरी की तो नहीं है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *