प्रदेश महिला कांग्रेस की संभागवार रिपोर्ट सौंपी
भोपाल
प्रदेश महिला कांग्रेस की आज बैठक संपन्न हुई। बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने अपने कार्यकाल के काम काज की संभागवार रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सौंपी।
बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि इस वक्त महंगाई का सबसे ज्यादा सामना महिलाओं को करना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सब्जी तक महंगी हो गई है। इसलिए यह बात महिला कांग्रेस को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर कांग्रेस का जनजागरण अभियान चल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं और युवाओं पर किया जा रहा है। इसमें भी महिला कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
उन्हें महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस से जोड़ने में अहम भूमिका निभाना है। नाथ ने कहा कि महिला कांग्रेस अच्छा काम कर रही है, लेकिन उसे और बेहतर काम करने की जरूरत है। इसके बाद महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लेकर बोर्ड आॅफिस तक जनजागरण पदयात्रा भी निकालेगी।
