शिवपाल की पार्टी में शामिल हुआ कैब ड्राइवर
लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिसवालों के सामने बीच सड़क पर थप्पड़ गर्ल से पिटने वाले कैब ड्राइवर ने सआदत अली ने पॉलिटिक्स में उतरने की ठान ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कैब ड्राइवर ने सहादत अली ने अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने खुद भी इस बात की पुष्टि की है कि वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं।
पार्टी ज्वाइन करने के बाद सआदत अली ने कहा है कि उनके साथ जो हुआ वह कभी नहीं भूल सकता। अली का कहना है कि वह राजनीति में भी इसीलिए आए हैं ताकि इस तरह के पुरुषों की लड़ाई लड़ सके और उनको यथासंभव मदद पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि मैं देश के खासकर उत्तर प्रदेश के युवाओं और पुरुषों की आवाज सुनना चाहता हूं ताकि उनके आत्मसम्मान की रक्षा हो सके।
कैब ड्राइवर ऐक्सिडेंट का आरोप लगाकर एक युवती ने शुक्रवार रात ओला चालक को जमकर पीटा दिया था। बीच रोड पर युवती ने चालक को कई थप्पड़ मारे और फोन भी छीनकर तोड़ दिया था। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया था।
सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने लड़की के इस व्यवहार के लिए उसकी आलोचना की थी। घटना के बाद बड़ी मशक्कत के बाद कैब ड्राइवर पुलिस में अपना केस दर्ज करवा पाया था। जांच में पता चला कि कैब चालक निर्दोष है तो युवती के खिलाफ लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
