विज्ञान भवन में आईआईएसएफ-2021 का कर्टेन रेजर कार्यक्रम मंगलवार को
भोपाल
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् तथा मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 23 नवम्बर मंगलवार को दोपहर 2 बजे नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ-2021 का कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा मुख्य अतिथि होंगे।
कर्टेन रेजर कार्यक्रम का विषय "सेलेब्रेट्रिंग क्रिएटीविटी इन साइंस'' है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अमित राठौर, वाइस चेयरमैन एजीजीजीआईपीए प्रो. सचिन चतुर्वेदी, चेयरमैन एमपीपीयूआरसी डॉ. भरत शरण सिंह एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विज्ञान भारती जयंत सहस्त्रबुद्धे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में परिषद् के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी और विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं वैज्ञानिक संस्थानों के निदेशक भी शामिल होंगे।
