डीजल-पेट्रोल पर घटे वैट की खुशियां विधायक उपाध्याय ने उपभोक्ताओं के साथ बांटी

रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर वैट की कमी से अब प्रदेश में भी दाम घटेंगे, सरकार को धन्यवाद देते हुए संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को गुलाल लगाकर मिठाईयां बांटी और कहा कि भूपेश है तो भरोसा है। आज रात से ही छत्तीसगढ़ में कीमतें कम हो जाएंगी।

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के इस सराहनीय कदम का पूरे छत्तीसगढ़ की जनता स्वागत कर रही है। इस निर्णय का स्वागत करने पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत सभी पेट्रोल पंप में मिठाई बाँट कर लोगों को गुलाल लगाकर खुशियां मनाई जा रही है। विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेश के सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि वे अपने साथियों के साथ आम जनता से मिल कर वे भी अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंप में पहुंच कर लोगों के बीच खुशियां मनाएं ताकि यह संदेश जनमानस के बीच पहुंच सके कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार सही मायने में जनता की हितैसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *