अस्पताल फायर सेफ्टी ऑडिट करवाएँ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

भोपाल

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि सभी शासकीय अस्पताल और अशासकीय अस्पताल फायर सेफ्टी ऑडिट अवश्य कराएँ। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सोमवार को वीडियो कॉल से मुरैना और नरसिंहपुर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिये।

नरसिंहपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती श्रीमती प्रियंका श्रीवास, श्रीमती लक्ष्मी यादव और श्रीमती संध्या यादव से अस्पताल से मिल रहें उपचार और सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। भर्ती मरीजों ने अवगत कराया कि उनको चिकित्सालय में चिकित्सक और स्टाफ का अच्छा सहयोग मिल रहा हे। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। सभी दवाईयाँ नि:शुल्क दी जा रही है। भोजन और नाश्ता सभी को समय पर मिलता है, प्रतिदिन बिस्तर की चादर भी बदली जाती है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी मुरैना जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से भी वीडियों कॉल कर संवाद किया। अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकों द्वारा किये जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने अस्पताल में मिल रही नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन, नाश्ता एवं साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *