खनिज विभाग अपने 41 अधिकारी के पद करेगा समर्पित

भोपाल
खनिज विभाग अपने 41 पद समर्पित करेगा और 868 नए पदों का गठन किया जाएगा। वहीं संचालक खनिज के एक पद की जगह अब दो पदों का निर्माण किया गया है। प्रशासन एवं खनिकर्म के लिए अलग संचालक होगा और संचालक तकनीकी का पद अलग होगा।

खनिज विभाग ने अपना नया सैटअप तैयार किया है। इसके तहत 511 नियमित पद गठित किए गए हैं और 357 आउटसोर्स के पद बनाए गए है। इस तरह विभाग में 868 नवीन पदों को स्वीकृत किया गया है। विभाग में 41 पद समर्पित भी किए जाएंगे और तीस पदों को सांख्येत्तर किया जाएगा। संचालक प्रशासन तथा  का पद प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। संचालक तकनीकी के पद को पदोन्नन्नति के जरिए खनिज संवर्ग से ही भरा जाएगा। जो 511 नियमित पद स्वीकृत किए गए है उनमें  संचालक तकनीकी, अपर संचालक भौमिकी, अपर संचालक खनिज प्रशासन के एक-एक पद होंगे। संयुक्त संचालक खनिज प्रशासन के सात और उप संचालक खनिज प्रशासन के 27 पद होंगे। खनिज अधिकारी के 19 पद होंगे इसमें पचास प्रतिशत सीधी भर्ती और पचास प्रतिशत पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। सहायक खनिज अधिकारी के 82, खनिज निरीक्षक के 157 पद होंगे। इसके अलावा आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी,  मुख्य खनिज अर्थशास्त्री, सहायक खनिज अर्थशास्त्री,  सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मानचित्रकार, मददगार, खनिज सर्वेक्षक, सर्वेयर, अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, सहायक ग्रेड एक, लेखापाल, सहायक ग्रेड दो, तीन और हवलदार के पद होंगे।

खनिज विभाग जो 41 पद समर्पित कर रही है उसमें सीधी भर्ती और प्रतिनियुक्ति, पदोन्नति से भरे जाने वाले चालीस पद समर्पित किए जाएंगे। इसमें  वरिष्ठ हीरा पारखी, परिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी,सहायक फिजिसिस्ट, जनसंपर्क अधिकारी, लेखा अधिकारी, वरिष्ठ मानचित्रकार, प्रशासकीय सहायक, आशुलिपिक, अनुरेखक, सिपाही , वाहन चालक, चेनमेन, मददगार नैमेत्तिक, चौकीदार के पद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *