पटियाला सीट पर कैप्टन vs नवजोत सिंह सिद्धू के बीच महामुकाबला संभव

 चंडीगढ़
 

पंजाब में सियासी दंगल जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा है कि वह पटियाला से चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं, लिहाजा वह इस बार भी पटियाला से चुनाव लड़ेंगे.

इतना ही नहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कहा कि मैं सिद्धू की वजह से पटियाला नहीं छोड़ूंगा. यहां के लोग पिछले 400 साल से हमारे साथ हैं.

इसी साल अप्रैल में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को उनके खिलाफ पटियाला से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा था कि अगर सिद्धू पटियाला से चुनाव लड़े तो जनरल जेजे सिंह की तरह उनकी भी जमानत जब्त हो जाएगी. कैप्टन ने कहा था कि अगर सिद्धू को मेरी क्षमता पर शक है, तो वह पटियाला से चुनाव लड़ सकते हैं.

वहीं कयास लगाए जा रहे थे कि पटियाला से या तो खुद सिद्धू चुनाव मैदान में कूदेंगे या फिर उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू चुनाव लड़ेंगी. अटकलें जो भी लगाई जा रही हों, फिलहाल नवजोत सिद्धू ने सभी कयासों पर चुप्पी साधे रखी है, लेकिन उन्होंने यह इशारा किया है कि पटियाला उनका पुश्तैनी घर है.

पंजाब चुनाव 2022: कैप्टन की पूर्व क्रिकेटर को चुनौती

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यु में कहा, मैं पटियाला से चुनाव लड़ूंगा। पटिलाया की जनता पिछले 400 साल से हमारे साथ है। सिद्धू के कारण मैं पटियाला छोड़ने वाला नहीं हूं। दिलचस्प बात यह भी है कि नवजोत सिंह सिद्धू पिछले काफी समय से पटियाला में डेरा डाले हुए हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि या तो सिद्धू खुद पटियाला से चुनाव लड़ेंगे या उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू।

समर्थक बने विरोधी
उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें 2017 के चुनावी बयान की याद दिलाई. जिसमें उन्होंने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है.

कुल मिलाकर पंजाब में चुनावी चौसर बिछना शुरू हो चुकी है. सभी नेता अपने समीकरण स्थापित करने में जुटे हुए हैं.

पंजाब चुनाव 2022: 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पंजाब लोक कांग्रेस
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में खुद की राजनीतिक पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी और राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने पहले भी कहा था कि वह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *