CAA, NRC लाए तो दूसरा शाहीन बाग खड़ा कर देंगे- ओवैसी

बारांबकी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने  बारांबकी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार किसान कानून की तरह CAA, NRC को वापस नहीं लेती है तो बाराबंकी को शाहीनबाग बना देंगे।

गौरतलब है कि जनसभा को संबोधित करते हुए औवेसी ने कहा, “सीएए संविधान के खिलाफ है, अगर भाजपा सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, तो हम सड़कों पर उतरेंगे और यहां एक और शाहीन बाग बन जाएगा।” बता दें कि दिल्ली का शाहीन बाग सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन का केंद्र रहा था।

शाहीन बाग विरोध स्थल पर सैकड़ों महिलाओं समेत कई लोगों ने महीनों तक डेरा डाला था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने 2020 की शुरुआत में कोविड -19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बाद इसे खत्म करा दिया था।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औवैसी ने नौटंकीबाज बताया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बड़े ‘नौटंकीबाज’ हैं, और गलती से राजनीति में आ गए हैं। नहीं तो फिल्म उद्योग के लोगों का क्या होता। सभी पुरस्कार मोदी ही जीते होते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *