सेंसेक्स में 1100 अंकों की गिरावट; 17450 के नीचे आया निफ्टी
नई दिल्ली
शेयर बाजार में जो गिरावट सुबह देखने को मिली वो थमने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर 12:15 पर सेंसेक्स 1121.69 से अधिक की अंकों की गिरावट साथ 58,514.32 पर ट्रेड कर रहा था। बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज में बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 5.49% की गिरावट देखने को मिली। जबकी रिलायंस के शेयर 4.17% नीचे लुढ़क गए। वहीं, नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज यानी निफ्टी 319.25 अंकों की गिरावट के साथ 17,445.55 अंकों पर ट्रेड कर रहा था।
सुबह का हाल
शेयर बाजार की शुरुआत आज निराशाजनक रही। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को ही सेंसेक्स में शुरूआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली। सुबह 9:18 मिनट पर 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 325.28 यानी 0.55% की गिरावट के साथ 59,310.73 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर कारोबार कर रहा था। पेटीएम के शेयरों में आज सुबह भारी फिर से भारी गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार में गिरावट अगले घंटे भी जारी रही। सुबह 10:30 पर सेंसेक्स में गिरावट बढ़कर 653 अंकों की हो गई। तब 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 58,982.06 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी में भी 1 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली। शुरूआती डेढ़ घंटे बीतने के बाद नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज यानी निफ्टी 117.50 अंकों की गिरावट के साथ 17,587.30 अंकों पर ट्रेड कर रहा था। आज सुबह सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक 3.34% की गिरावट देखने को मिली। वहीं, बजाज फाइनेंस, एलटी, टाइटन, HDFC, डाॅ रेड्डी के शेयर भी आज गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल आज सुबह हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा इंडसंइड बैंक, एनटीपीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर की भी शुरुआत पाॅजिटिव रही।
