रामयण सर्किट ट्रेन में साधु की वेशभूषा में वेटर सर्व कर रहे खाना-पानी, संतों ने दी ट्रेन रोकने की धमकी

उज्जैन
हाल ही में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गयी रामयण सर्किट ट्रेन को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है. विवाद संतों की वेशभूषा को लेकर उठा है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में ट्रेन के अंदर काम करने वाले वेटर संतों की वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं. इसे लेकर उज्जैन में रहने वाले संतों ने कड़ी आपत्ति जताई है. रेल मंत्री को पत्र लिखकर विरोध भी दर्ज कराया गया है. 12 दिसंबर को शरू होने वाली अगली ट्रेन को रोकने की बात कही है.

उज्जैन अयोध्या, चित्रकूट समेत भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के उद्देश्य से शुरू की गई भारतीय रेलवे ने IRCTC के माध्यम से रामायण सर्किट ट्रेन शुरू की है. धार्मिक यात्रा से जुड़ी इस ट्रेन में श्रद्धालुओं को खाना ट्रेन के अंदर ही सर्व किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में कुछ लोग साधु की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं, जो खाना परोस रहे हैं.

दावा किया जा रहा है कि ये रामायण सर्किट ट्रेन का वीडियो है और ये सभी ट्रेन के वेटर हैं. ट्रेन में वेटर इस लुक में यात्रियों को खाना-पानी सर्व कर रहे हैं. संतों ने इस वीडियो में दिख रहे वेटरों की वेश भूषा पर सवाल खड़े किये हैं.

परमहंस अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री अवधेश पूरी ने कहा कि संतों की वेशभूषा वेटरों को पहनाई गयी है. यह साधू समाज का अपमान है. जल्द ही इसकी वेशभूषा को बदला जाए. वरना 12 दिसंबर को निकलने वाली ट्रेन का संत समाज विरोध करेगा. ट्रेन के सामने हजारों हिन्दूओ कों लेकर प्रदर्शन किया जाएगा. वीडियो सामने आने के बाद मेने रेल मंत्री को पत्र लिखा. रेलवे ने करोड़ों हिन्दू की आस्था को ठेस पहुंचायी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *